झारखंड के रामगढ़ जिले में देर रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब भुरकुंडा रेलव स्टेशन के निकट हावड़ा-भोपाल ट्रेन की चपेट में एक जीप के आ जाने से 13 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन से पांच साल की आयु के छह बच्चे, चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक एम तमिलवाणन ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब एक जीप गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने के दौरान हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।