फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में रखी गई तीन मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला

Sat, 25 Feb 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रघुवर दास, झारखंड, सीएम - फोटो : getty images
विज्ञापन
गुरुवार को झारखंड के  मुख्यमंत्री रघुबर दास ने राज्य में तीन मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी। ये तीन मेडिकल कॉलेज पालामाऊ, हजारीबाग और डुमका में बनेंगे। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुबर दास ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा का राज्य में स्वास्थ सेवाओं में सुधार करने के लिए आभार व्यक्त किया और आधारशिला के दिन को झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन करार दिया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान बताया कि राज्य में होने वाले स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च में 60 प्रतिशत योगदान केन्द्र सरकार देती और 40 प्रतिशत खर्चा राज्य सरकार करती है। इस प्रयास को राज्य के लिए एक सफल कदम बताते हुए उन्होनें कहा कि 45 साल में पहली बार राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहें है।

वहीं उन्हेनें बोकारो, चाइबासा और कोडरमा में भी नए मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा भी किया। दास ने अपनी सरकार की सफलताएं गिनाते हुए बताया की राज्य सरकार ने गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए 329 ऐंबुलेंस पंचायतों को दी हैं।
विज्ञापन


बता दें हर साल करीब 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं, जो करीब राज्य भर में 1385 केंद्रों पर संपन्न होते हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें