फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: धनबाद में अस्पताल परिसर में स्थित इमारत में लगी आग, पांच लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने शोक जताया

Sat, 28 Jan 2023 10:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

जिन लोगों की जान गई है, उनमें एक डॉक्टर, उनकी पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर के घर में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका की भी जान गई है। 
विज्ञापन
झारखंड में अस्पताल परिसर में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया गया है कि यहां एक अस्पताल परिसर की रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की जान गई है, उनमें एक डॉक्टर, उनकी पत्नी, भतीजा और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर के घर में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका की भी जान गई है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। मृतकों में नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, उनका भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

धनबाद के एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी के मुताबिक, “स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।” तिवारी के मुताबिक, चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना में डॉक्टर दंपति और अन्य की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।    

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। मंत्री ने धनबाद के उपायुक्त को घटना पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी डॉक्टर दंपति के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

डॉक्टर दंपति कोयला शहर में प्रसिद्ध थे और पिछले तीस से ज्यादा वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे थे। डॉ विकास, जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ सी सी हाजरा के बेटे थे। 950 के दशक में, गुजरात के निजी कोलियरी मालिकों ने धनबाद में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ सी सी हाजरा को नियुक्त किया था। देश में कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के बाद डॉ विकास के पिता ने 1982 में धनबाद में टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर एक निजी प्रसूति अस्पताल (आरसी हाजरा मेमोरियल अस्पताल) की स्थापना की थी।

डॉ विकास राज्य के शीर्ष स्त्री रोग विशेषज्ञों में से एक थे। उन्होंने अपने पूरे परिवार को गरीब मरीजों की सेवा में लगा दिया था।  दंपति अपने पीछे आयुष नाम का एक बेटा और प्रेरणा नाम की एक बेटी छोड़ गए हैं, दोनों मेडिकल छात्र हैं। 
 
डॉ विकास और डॉ प्रेमा बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और वे अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद, डॉ विकास धनबाद लौट आए और अपनी चिकित्सा पद्धति शुरू की।  वह पिछले दो कार्यकालों से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के धनबाद चैप्टर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे और संगठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें