फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला बढ़ा, आगजनी के बाद धारा 144 लागू 

Mon, 14 Feb 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
फ्लैग मार्च - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला उलझता ही जा रहा है। अब आक्रोशित लोगों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। लोगों ने बरही चौक जाम कर दिया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। लोगों की मांग थी कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों काे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 
प्रदर्शन के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान लोगों ने टायरों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर स्थिति को सामान्य किया। घंटो मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। 

जांच के लिए एसआईटी गठित 
एसपी मनोज रतन ने बताया कि रूपेश पांडेय हत्याकांड मामले में अभी तक मॉब लिंचिंग की बात सामने नहीं आई है। इसके पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। हालांकि, मामले की पूरी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन


झारखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
झारखंड सरकार के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एक 17 वर्षीय लड़के के माता-पिता से मुलाकात की, जिसे 6 फरवरी को देवी सरस्वती की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान हजारीबाग जिले में कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला गया था। इससे सांप्रदायिक संघर्ष छिड़ गया था। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उमा शंकर अकेला भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें