फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: वाराणसी जा रही बस करियातपुर में हादसे का शिकार, 24 यात्रियों के घायल होने की खबर

Mon, 24 Apr 2023 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग (झारखंड)

सार

बस हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -2 के एक खंड पर डिवाइडर से टकरा गई। चालक सहित चार अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सोमवार को एक सड़क हादसे में 24 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाराणसी जा रही एक बस करियातपुर में पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस ने कोलकाता से अपनी यात्रा शुरू की थी। घटना तड़के करीब तीन बजे हुई।

विज्ञापन


एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि बस हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -2 के एक खंड पर डिवाइडर से टकरा गई। चालक सहित चार अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें