रिम्स का पत्र मिलने के के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें। इसके लिए एसएसपी ने जवानों को 24 घंटे का मात्र अल्टीमेटम दिया है,अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है, तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
एसएसपी ने कहा कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है। सामान को वापस नहीं किए जाने के कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह गंभीर विषय है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।