फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रेल पुलिस करेगी आपकी हेल्प

Tue, 27 Jan 2015 05:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रा के दौरान झारखण्ड रेल पुलिस आपके लिए चौबीसों घंटे मुश्तैद रहेगी। हर स्टेशन पर यात्रियों की मदद को विशेष रुप से रेल पुलिस मौजूद रहेगी। झारखंड सरकार ने राज्य में रेल यात्रियों के लिए एक हेल्पलाईन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


आप इस हेल्प लाईन्ा पर फोन करके तुरंत पुलिस की मदद पा सकते हैं। राज्य सरकार के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर यह हेल्पलाईन्ा शुरु कर दी जाएगी।  

राज्य के रेल पुलिस एसपी असीम विक्रांत के अनुसार रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यह हेल्पलाईन चौबीसों घंटे खुली रहेगी। रांची में रेल हेल्पलाईन का कंट्रोल रुम बनाया गया है। यात्रियों की कॉल पर संबधित स्टेशन व थाने पुलिस को इसकी सूचना दी जाऐगी।

रेल पुलिस के स्टेशन पर मौजूद न होने पर थाना पुलिस को इसकी जानकारी देने पर थाना पुलिस की रेल पुलिस यात्रियों की तुरंत मदद कर सकेंगे। सप्ताह भर के भीतर इस हेल्प लाईन नम्बर को राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर जगह-जगह लगा दिया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें