फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, छात्र संगठनों ने टायर जलाकर सड़को पर लगाया जाम

Sun, 11 Jun 2023 10:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सड़को पर हो रहे प्रदर्शन के कारण ओर-मांझी के पास लगभग तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है, जिसमें छोटे से लेकर बड़े वाहन भी फंसे हुए हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर सड़कों से हटाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
Jharkhand Student Union - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ एक बार फिर हड़ताल शुरू हो गई है। आज बंद का दूसरा दिन है। नियोजन नीति के विरोध में यूथ एसोसिएशन ने दो दिन 10 और 11 जून को राज्य में बंद का आह्वान किया है। बंद का पहला दिन कई जिलों में प्रभावी रहा, जिसके बाद दूसरे दिन पुलिस समर्थकों से निपटने के लिए अलर्ट हो गई है। 
विज्ञापन


रांची में तैनात किए गए पुलिस जवान 
बंद के पहले दिन की स्थिति देखने के बाद रांची में 15,000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आस-पास इलाके में करीबन दो दर्जन से भी अधिक सीसीटीवी कैमरें लगाए गए हैं। दो ड्रोन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। 

टाटा-रांची रोड बंद कराने पहुंचे हजारों युवा
झारखंड बंद को लेकर समर्थकों ने सुबह से ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। रांची के बुंडू NH33 नेशनल रोड टाटा रांची रोड को बंद करने हजारों युवा पहुंचे हैं। उनके साथ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी हैं। सिल्ली विधानसभा से पतराहातु की ओर भी राज्य छात्र संगठन बंद कराने निकल रहे हैं। वहीं कुछ सड़कों पर नियोजन नीति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सड़को पर हो रहे प्रदर्शन के कारण ओर-मांझी के पास लगभग तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है, जिसमें छोटे से लेकर बड़े वाहन भी फंसे हुए हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर सड़कों से हटाने की कोशिश करते दिखे। बंदी के पहले दिन शनिवार को युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला था। रविवार को बंद के दौरान जमकर सड़कों पर नारेबाजी भी की गई। 

झारखंड के रांची, बोकारो, हजारीबाग समेत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इन शहरों के कई इलाकों में छात्रों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरायकेला में बंद का आंशिक असर दिखा। यहां बंद के दौरान जिला मुख्यालय की दुकानें खुली रही तो वहीं यातायात भी सामान्य रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें