झारखंड में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व उत्पाद सचिव और वर्तमान पंचायती राज सचिव, वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
भ्रष्टाचार पर बिफरे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
देवघर से सांसद निशिकांत दुबे ने इस गिरफ्तारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह झारखंड का दुर्भाग्य है... अब रांची झारखंड की राजधानी नहीं लगती, बल्कि भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब आम जनता भी यह बात समझ चुकी है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: हजारीबाग में स्कूल बस हादसा, बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 मासूम घायल; आठ गंभीर
'जहां कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार निश्चित है'
दुबे ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार भी जरूर होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार एक व्यवस्थागत हिस्सा बन गया है, और यही वजह है कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।
IAS अधिकारी की गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार का मामला
पूर्व उत्पाद सचिव रहे विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस कार्रवाई ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में सामने आए भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है।
यह भी पढ़ें- Suicide Case: रांची में युवक ने की आत्महत्या, एक तरफा प्यार के होने से था डिप्रेशन में; पुलिस जांच में जुटी
सरकार की चुप्पी पर भी उठाए सवाल
निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को बचाने में लगी है, न कि जनता को जवाब देने में। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में झारखंड की जनता इन सबका हिसाब जरूर मांगेगी।