फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: छह साल में बना 2.4 KM का फ्लाईओवर, CM सोरेन ने किया उद्घाटन, 3264 करोड़ की नई परियोजनाएं घोषित कीं

Fri, 04 Oct 2024 05:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में छह साल से बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 3264 करोड़ रुपये की 31 सड़क परियोजनाओं का भी एलान किया। साथ ही चार नए फ्लाईओवर की नींव रखी। 
विज्ञापन


कांटाटोली फ्लाईओवर की नींव मूल रूप से 2017 में रखी गई थी और काम 2018 के मध्य में शुरू हुआ, लेकिन भूमि अधिग्रहण और डिजाइन खामियों सहित विभिन्न चुनौतियों के कारण इसे पूरा होने में छह साल लग गए। फ्लाईओवर की नींव भाजपा सरकार ने रखी थी। 

वहीं फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द ही यह सिरमटोली फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। इससे फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग पांच किमी हो जाएगी। सोरेन ने विभिन्न सड़क और रेलवे परियोजनाओं पर आगे बढ़ने से पहले पर्यावरण आकलन के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर हमने पहले ही पर्यावरण को क्षति पहुंचाई है। रेलमार्गों, सड़कों और ऊंची इमारतों के लिए बड़े पेड़ों को काट दिया गया है, फिर भी इस नुकसान की भरपाई के लिए बहुत कम काम किया गया है। उन्होंने रांची के पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा के बारे में भी चिंता जताई।

सीएम ने अधिकारियों को स्थानीय अपशिष्ट प्रबंधन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक हजार के आसपास की आबादी वाली हाउसिंग सोसाइटियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मशीनें स्थापित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सोरेन ने 1.25 किलोमीटर लंबे सिरमटोली-कांटाटोली फ्लाईओवर की आधारशिला रखी। इसकी अनुमानित लागत 213.35 करोड़ रुपये है। साथ ही तीन किलोमीटर लंबे हरमू-सहजानंद फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 430.75 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें