फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: माओवादियों ने जेसीबी में लगाई आग, छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के चतरा जिले में माओवादियों द्वारा एक सड़क निर्माण स्थल पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान माओवादियों ने मजदूरों की पिटाई की और दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य मामले में एक प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले में माओवादियों द्वारा एक निर्माण कंपनी के वाहनों में आग लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब सोमवार रात को  माओवादियों के एक ग्रुप ने चतरा जिले के वन क्षेत्र में एक सड़क निर्माण स्थल पर हमला कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में पूर्वी सिंहभूम जिले के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर करमाही जंगल के पास सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार की रात को यहां माओवादियों का समूह वहां पहुंचा और लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान माओवादियों ने काम में लगे मजदूरों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दो अर्थ मूवर्स(जेसेबी मशीन) में आग भी लगा दी। 

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि हमला करने वाले माओवादियों के ग्रुप में करीब 15-20 माओवादी थे। जंगल में घुसने से पहले माओवादियों ने वहां मौजूद कुछ मजदूरों की पिटाई भी की। उन्होंने बताया कि यह घटना माओवादियों द्वारा लेवी की मांग को के मामले में की गई थी। घटना के बाद चतरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों ने घटना के आरोपियों की तलाशी के लिए अभियान शुरू किया गया।  
विज्ञापन


छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
वहीं, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला भी सामने आया है। इस मामले में मंगलवार को आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसके बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी प्रधानाध्यापक छात्रा को पास की झाड़ी में ले जाता था, जहां वह कथित रूप से उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें