फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: साहिबगंज जिले में बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, एक घायल

Mon, 01 May 2023 12:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, साहिबगंज

सार

पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बाबुटोला में हुई। 9 से 12 साल की उम्र के बच्चे आम के बगीचे में खेल रहे थे। बिजली गिरने से हुमायूं शेख की 12 साल की बेटी और नौ साल का बेटा, महबूब शेख का 10 साल का बेटा और अशरफुल शेख के नौ साल के बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार को बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बाबुटोला में हुई। 9 से 12 साल की उम्र के बच्चे आम के बगीचे में खेल रहे थे। बिजली गिरने से हुमायूं शेख की 12 साल की बेटी, नौ साल का बेटा, महबूब शेख का 10 साल का बेटा और अशरफुल शेख के नौ साल के बेटे की मौत हो गई।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने कहा कि राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में नौ साल की बच्ची का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट किया, साहिबगंज जिले के राजमहल में बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें