फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, झारखंड के साहिबगंज की घटना

Sun, 30 Apr 2023 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार को बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बबुटोला में दोपहर के समय हुई। इस वक्त 9-11 साल की उम्र के बच्चे आम के बगीचे में खेल रहे थे। इस दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में नौ साल की बच्ची का इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक हुमायूं शेख की 12 साल की बेटी और नौ साल का बेटा है। पुलिस ने कहा कि महबूब शेख के 10 साल के बेटे और अशरफुल शेख के नौ साल के बेटे की भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि साहिबगंज जिले के राजमहल में बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों से बारिश, गरज और बिजली गिरने की सूचना मिली थी। यह स्थिति अगले 48 घंटों तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें