फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने नाकाम की उग्रवादियों की साजिश, पांच किलो का IED बम किया नष्ट

Sun, 10 Aug 2025 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह आईईडी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना के तहत लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
बरामद किया गया IED बम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चाईबासा जिले के जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने IED बरामद किया। नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच किलो वजनी IED बरामद को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने क्षेत्र में गोला-बारूद छुपा रखा है, ताकि सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियान रोकने और उन्हें निशाना बनाने की योजना को अंजाम दिया जा सके।

ये भी पढ़ें- दो मंजिला इमारत से युवती ने छलांग लगाकर दी जान, क्या है आत्महत्या की वजह? जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन का संयुक्त अभियान दल गठित किया गया। संयुक्त दल ने जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। इसी क्रम में रविवार 10 अगस्त को सारंडा में एक आईईडी बरामद हुआ। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें