फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दुमका पुलिस को मिली सफलता, पत्नी की हत्या का आरोपी 32 साल बाद गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 08:48 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
विज्ञापन
Jharkhand police
विज्ञापन

दुमका जिला पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 32 साल बाद बुधवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि आरोपी बाबूलाल हासदा (52) जामा थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव का निवासी है। प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर हासदा को उसके गांव से 26 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दुमका के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 32 साल पहले पत्नी की हत्या करने के बाद लाल वारंटी बाबूलाल हासदा फरार हो गया था। पुलिस ने अंतत: मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें