फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची में बढ़ते अपराध को लेकर लोग आक्रोशित, टायर जलाकर सड़क जाम किया

Fri, 28 Mar 2025 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: राजधानी रांची में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले कांके में अनिल महतो की हत्या गोली मारकर की गई। उसके ठीक एक दिन बाद देर शाम को रांची के रवि स्टील के पास जूता दुकानदार की गला रेतकर हत्या की गई। आक्रोशित लोगों के द्वारा टायर जलाकर रोड जाम किया गया।
विज्ञापन
टायर जलाकर विरोध करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी में 24 घंटे के अंदर दो व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिससे शहर में लोगों के बीच दहशत है। दरअसल, कांके बाजार में दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में बीते दिन रांची बंद बुलाया गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि वहीं गुरुवार देर शाम राजधानी रांची के रवि स्टील के पास एक व्यवसायी भूपन साहू को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपन साहू की हत्या गला रेतकर किया गया है। भूपन आजसू पार्टी से भी जुड़े थे। भीड़भाड़ इलाका में हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।

यह भी पढ़ें: चंपाई सोरेन ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, मंत्री रामदास ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी के हत्या से लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को हत्या के विरोध में गुस्साए लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। आक्रोशित लोग घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: रांची में फिर हत्या, गला रेतकर व्यापारी को मौत के घाट उतारा, दुकान के पास फैला खून ही खून

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें