फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली मेदांता शिफ्ट

Fri, 29 Aug 2025 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: कुछ दिन पहले ही मंत्री हफीजुल अंसारी की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वे लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। हाल ही में वे रांची लौटे थे, लेकिन गुरुवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
मंत्री हफीजुल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मंत्री को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया था। फिलहाल उन्हें मेदांता में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों पर सियासत गर्म, भाजपा बोली- कांग्रेस के DNA में नहीं हैं संस्कार
 
पहले भी हुई थी सर्जरी
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही हफीजुल अंसारी की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वे लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। हाल ही में वे रांची लौटे थे, लेकिन गुरुवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन

 
रांची पारस अस्पताल में भर्ती, फिर शिफ्टिंग का फैसला
गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर डाउन होने पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट करने की सलाह दी।
 
सीएम और मंत्रियों ने लिया हालचाल
विधानसभा मानसून सत्र के दौरान ही मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री और चार अन्य मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे और अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: हथियारों संग पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कुख्यात बिरसा पान भी शामिल
 
मेदांता में शुरू हुआ उपचार
शुक्रवार को उनकी हालत और बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया। फिलहाल मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें