फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : लातेहार में पुलिस को मिली सफलता, पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 11:41 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान भाकपा (माओवादी) के उप क्षेत्रीय कमांडर किशोर सिंह के रूप में बताई, जिसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।
 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में भाकपा (माओवादी) के एक उप क्षेत्रीय कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी आगामी पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उन पर नजर रखे हुए था।पुलिस अधीक्षक (अभियान) विपुल पांडे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कुमडीह गांव के पास आंतीखेत जंगल में तलाश अभियान चलाया और पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गारू प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का अपहरण करने का मामला भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें