फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल संतोष कुमार ने दिलाई शपथ

Wed, 23 Jul 2025 12:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड

सार

झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए हैं। न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद।
विज्ञापन
शपथ लेते जस्टिस तरलोक सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार की को राजभवन में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड आए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। वे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले दिए हैं।

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके कार्यभार संभालने से न्यायिक व्यवस्था में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायिक जगत को उनसे सकारात्मक दिशा और न्यायिक सुधार की अपेक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें