फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जीएसटी बिल मांगने पर कर्नल के बेटे को लोहे की रॉड से पीटा, मामला दर्ज

Thu, 27 Oct 2022 10:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पीड़ित व्यक्ति भारतीय सेना में सेवारत कर्नल का बेटा है। आरोप है कि वह दीपावली के लिए पटाखे खरीदने दुकान पर पहुंचा था, लेकिन जब उसने दुकानदार से जीएसटी बिल मांगा तो उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में दीपावली के मौके पर पटाखे खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से पीटा गया। पीड़ित व्यक्ति भारतीय सेना में सेवारत कर्नल का बेटा है। आरोप है कि वह दीपावली के लिए पटाखे खरीदने दुकान पर पहुंचा था, लेकिन जब उसने दुकानदार से जीएसटी बिल मांगा तो उस पर हमला किया गया। इसके बाद गोंडा पुलिस स्टेशन में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गय है। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में एक क्रॉस एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। आरेाप लगाया गया है कि दोनों ग्राहकों ने पटाखे खरीदने के बाद डिस्काउंट मांगा और उसके बाद दुकानदार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें