फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज, सरकारी आवास पर पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

Mon, 17 Jan 2022 11:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसके पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ पत्नी की हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। झारखंड पुलिस ने बताया कि आरोपित रामगढ़ में एसडीपीओ किशोर कुमार रजक है। उनके खिलाफ पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के तहत वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले सरकारी आवास पर उनके पति व एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने उन्हें गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मारपीट में उसके शरीर पर भी कई चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि किशोर कुमार रजक के खिलाफ कथित तौर पर हत्या के प्रयास व सरकारी आवास पर बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है। बताया कि सरकारी आवास पर एसडीपीओ के साथ उनकी पत्नी व दो साल का बेटा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें