फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सीएम ने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण, कहा- स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए सम्मान का दिन

Fri, 15 Aug 2025 02:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव नेमरा में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, गरीबों और किसानों की समृद्धि तथा आदिवासी-परंपराओं की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तिरंगे को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत और झारखंड बनाने के लिए हमें आपसी एकता, भाईचारे और विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ते रहना होगा।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर लिया शिबू सोरेन श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, गरीबों और किसानों की समृद्धि तथा आदिवासी-परंपराओं की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें