फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रक्तवीर जैनेंद्र ज्योति की याद में रक्तदान शिविर, कई लोगों ने किया रक्तदान; समाज के लिए बनी प्रेरणा

Sun, 21 Sep 2025 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: जैनेंद्र ज्योति ने कोरोना महामारी के दौरान लगातार समाज की सेवा की। लोगों को अस्पताल, दवा और रक्त उपलब्ध कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। लेकिन 22 सितंबर 2020 को महज 29 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण ने उनकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हाउसिंग क्लब में रविवार को समाजसेवी व युवा पत्रकार रक्तवीर जैनेंद्र ज्योति की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस आयोजन को जैनेंद्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन ने उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर न केवल उन्हें श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी कायम की।

विज्ञापन


'रक्तदान महादान है' रक्तदाताओं की अपील
शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कुणाल भारद्वाज ने कहा कि यदि आप स्वस्थ हैं तो रक्तदान जरूर करें। आपके रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है। वहीं जयप्रकाश सिंह ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

पढे़ं: झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ‘येलो’ चेतावनी जारी
विज्ञापन


फाउंडेशन का संकल्प
फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य नवनीत ने बताया कि बीते पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, खेलगांव में यह पहला शिविर था। उन्होंने कहा कि जैनेंद्र ज्योति ने कोरोना काल में सैकड़ों लोगों की जान बचाने का कार्य किया था। वे स्वयं कई बार रक्तदान कर चुके थे और इसी कारण उन्हें लोग “रक्तवीर” के नाम से पुकारते थे।
विज्ञापन


कोरोना काल का योद्धा
जैनेंद्र ज्योति ने कोरोना महामारी के दौरान लगातार समाज की सेवा की। लोगों को अस्पताल, दवा और रक्त उपलब्ध कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। लेकिन 22 सितंबर 2020 को महज 29 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण ने उनकी जिंदगी छीन ली। उनके असमय निधन से पत्रकारिता और समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों को गहरा आघात पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें