Jharkhand: सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा से कोई समस्या नहीं है। वह एक विदेशी थीं। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। अगर मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना है तो अलग से कीजिए।
झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक रखने के फैसले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा से कोई समस्या नहीं है। वह एक विदेशी थीं। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। अगर मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना है तो अलग से कीजिए। किसी का नाम मिटाकर किसी और का नाम स्थापित करने से मदर टेरेसा की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने बहुत गलत और निंदनीय काम किया है। राज्य सरकार की गतिविधियों को देखकर मैं कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री फिर से जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष भी जता चुके हैं नाराजगी
झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर करने के राज्य सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान विभूति के प्रति कृतघ्नता ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार के नैतिक पतन का भी उदाहरण है।