फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Encounter: गुमला में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर; तलाशी अभियान जारी

Sat, 26 Jul 2025 12:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास रायफलें बरामद की गई हैं। वहीं, झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशंस) माइकल एस. राज ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए गुट झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य घाघरा के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  'लगता है सीएम फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं' अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भड़के निशिकांत

इस इनपुट के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास रायफलें बरामद की गई हैं। झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशंस) माइकल एस. राज ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें