फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: गिरिडीह में मुखिया के पति की हैवानियत, आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Fri, 12 Aug 2022 03:08 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

पीड़िता को गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह में एक हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां एक मुखिया के पति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी की पहचना 35 वर्षीय मिक्कू मंडल के रूप में की गई है। हालांकि घटना के बाद से ही वो फरार है।
विज्ञापन


बगोदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। बच्ची को गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

परिजनों ने बताया कि मुखिया कंचन देवी स्नान के लिए नदी पर गई हुई थी। इसी बीच स्थानीय मुखिया अपने घर से कुछ साबुन लाना भूल गई थी। जिसके बाद उसने आठ वर्षीय बच्ची को अपने घर भेजा दिया। बच्ची जब मुखिया के घर पहुंची तो उसके पति मिंकू मंडल ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया । घटना के बाद बच्ची लहूलुहान स्थिति में अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें