फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: खूंटी के जंगल में सुरक्षा बलों ने 18 आईईडी बम किए बरामद, यहां कई साल बाद नक्सलियों की मूवमेंट

Wed, 09 Jul 2025 09:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

खूंटी जिले के अड़की जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई। सुरक्षा बलों ने जमीन में दबाए गए 18 आईईडी बम बरामद किए। बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन
जमीन में दबाए गए थे 18 आईईडी बम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उग्रवाद प्रभावित खूंटी जिले में नक्सली एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया।  सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान अड़की थाना क्षेत्र के कुरूंगा जंगल में जमीन के अंदर प्लांट किए गए 18 आईईडी बम बरामद किए हैं। प्रत्येक विस्फोटक का वजन लगभग तीन किलोग्राम था। इतनी बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं, क्योंकि कई साल बाद खूंटी में नक्सलियों की ऐसी गंभीर साजिश सामने आई है। हालांकि, यह साजिश कामयाब नहीं हो सकी। बरामदगी के बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया।

विज्ञापन


एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली खूंटी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले की योजना बना रहे हैं। इसी के तहत आईईडी प्लांट किए गए थे। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन और झारखंड जगुआर की टीम ने खूंटी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद अड़की थाना पुलिस के साथ बुध्वार 9 जुलाई को एक संयुक्त सघन सर्च अभियान चलाया गया, इस दौरान बनमगड़ा जंगल से 18 आईईडी बरामद किए गए। यह क्षेत्र नक्सलियों की आवाजाही का इलाका माना जाता है।

ये भी पढ़ें: चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ा झटका, सजा बढ़ाने को लेकर CBI की अपील हाईकोर्ट में मंजूर
विज्ञापन


तलाशी अभियान जारी
एसडीपीओ रजक ने बताया कि एक बड़ी घटना होने से टली है। अगर, किसी व्यक्ति या जानवर का पैर उन आईईडी पर पड़ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अब भी जारी है। जंगल में और भी विस्फोटक होने की आशंका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, CM सोरेन करेंगे मेजबानी

विस्फोट में हाथी की हो गई थी मौत
बता दें कि सरायकेला जंगल में कुछ दिन पहले एक हाथी का पैर आईईडी पर पड़ जाने से जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसमें हाथी गंभीर रूप से घायल हुआ था। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें