फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: प्रदेश में कमजोर पड़ा नक्सलवाद का नेटवर्क, 103 गिरफ्तार व 46 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक; डीजीपी का दावा

Sat, 15 Aug 2026 04:37 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची

सार

झारखंड पुलिस ने जनवरी से 5 अगस्त तक 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 46 ने आत्मसमर्पण किया और 22 नक्सली पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शनिवार को कहा कि इस साल जनवरी से अब तक राज्य में 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 46 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और पुलिस मुठभेड़ों में 22 नक्सली मारे गए हैं।

विज्ञापन


भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने राज्य में नक्सलवाद की चुनौती को काफी हद तक कमजोर किया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में पुलिस ने 98 हथियार, 7,470 कारतूस, 11 किलोग्राम विस्फोटक, तीन आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और 6 लाख रुपये की रंगदारी की रकम भी बरामद की है। डीजीपी ने कहा, "झारखंड पुलिस ने अदम्य साहस, वीरता, पेशेवर रणनीति और लगातार चलाए गए अभियानों के दम पर राज्य में नक्सलवाद की चुनौती को काफी कमजोर किया है।"

उन्होंने बताया कि जनवरी से पांच अगस्त तक कुल 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, 46 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 22 नक्सली पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए।

एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया कि शीर्ष माओवादी नेताओं में सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, प्रतिबंधित संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य पतीराम मांझी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ranchi: JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास पर बढ़ी सुरक्षा | Jharkhand

संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जनवरी से जुलाई के बीच आपराधिक गिरोहों से जुड़े 193 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 63 हथियार बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें