फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड उपचुनावः लिट्टीपाड़ा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत तय

Thu, 13 Apr 2017 08:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
evm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव 9 अप्रैल को हुआ था, जिसके लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। इस उपचुनाव में दस प्रत्याशी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक मतगणना में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी साइमन मरांडी के बीच 13 राउंड तक टक्कर की लड़ाई रही। जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी साइमन मरांडी की जीत तय हैं। बस जीत की औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है। मतगणना के 19 वें राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा 11,002 वोट से आगे चल रही है। 
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पिछले 40 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के साथ संघर्ष कर रही है। जिसको ध्यान में रखकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मतदान के  पांच दिन पहले उप-चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनावी प्रचार किया।  

 गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक अनिल मुर्मू की मौत में दिल का दौरा पड़ने के कारण इसी साल जनवरी में हो गई थी, जिसके चलते यह सीट रिक्त पड़ी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड की लिट्टीपाड़ा उप-चुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


बता दें कि चुनावों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने चुनाव में बैलेड पेपर का इस्तेमाल होने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले मतदान में बीजेपी ने अपने अधिकारियों  के जरिये  उप-चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें