फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बगावत के सुर: हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके ही विधायक ने खोला मार्चा, बनाया नया संगठन

Mon, 08 Aug 2022 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

लोबिन हेम्ब्रम झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के काफी करीबी माने जाते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका मिजाज बदला हुआ है। यहां तक कि वे हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भी बयानबाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन
JMM MLA Lobin Hembrom - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में 'ऑपरेशन लोटस' की सुगबुगाहट के बीच बगावत के सुर भी फूटना शुरू हो गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि उन्होंने रविवार को नए संगठन की घोषणा भी कर दी है। 

विज्ञापन


हेम्ब्रम ने झारखंड बचाओ मोर्चा बनाने का एलान किया है। हालांकि, उन्होंने इसे गैर-राजनीतिक मंच बताया है, लेकिन इसके जरिए वे ऐसे मुद्दों को हवा देने की फिराक में हैं, जिनकी आड़ में वे सोरेन सरकार के खिलाफ आग उगल रहे थे। 

पुराने विधानसभा भवन में हुई बैठक
लोबिन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में पुराने विधानसभा भवन में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता लोबिन हेम्ब्रम ने की। इस दौरान राज्य के पांचों प्रमंडलों से युवाओं को संगठन में शामिल किया गया। वहीं खातियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन व पेसा कानून लागू करने की मांग उठाई गई। बैठक में बताया गया कि संगठन के जरिए राज्य में झारखंडी भाषा और संस्कृति के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। 
विज्ञापन


अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे थे बयानबाजी 
लोबिन हेम्ब्रम झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के काफी करीबी माने जाते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका मिजाज बदला हुआ है। यहां तक कि वे हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भी बयानबाजी कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने राज्य में शराबबंदी की मांग की थी। उन्होंने प्रस्तावित नई शराबनीति को शर्मनाक बताया। यह बयान ऐसे समय पर आया था, जब सोरेन सरकार राज्य में नई शराब नीति लागू की कवायद में जुटी हुई है। इसके अलावा वे विधानसभा में भी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें