फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मंत्री लिंडा ने आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण, कहा- बेटियां बनेंगी डॉक्टर-इंजीनियर

Wed, 09 Apr 2025 06:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड सरकार छात्राओं की हर शैक्षणिक जरूरत- किताबें, ड्रेस, हॉस्टल, स्कॉलरशिप और करियर गाइडेंस की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। सभी को अच्छे से पढ़ना है, डॉक्टर, इंजीनियर बनना है। अब वह सोच नहीं रहेगी कि लड़कियां बस शादी करके किसी और के घर चली जाएंगी।
विज्ञापन
निरीक्षण करते कल्याण मंत्री चमरा लिंडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुधवार को राजधानी रांची के जेल मोड़ स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन, आवासीय सुविधा, पुस्तकालय, और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो ने कांग्रेस MLA श्वेता सिंह पर लगाया हमला करने का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने विद्यालय प्रबंधन समिति और छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें प्रदेश सरकार की शैक्षणिक व कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आप सभी को अच्छे से पढ़ना है, डॉक्टर, इंजीनियर बनना है। अब वह सोच नहीं रहेगी कि लड़कियां बस शादी करके किसी और के घर चली जाएंगी। हर क्षेत्र में महिलाएं आज पुरुषों के बराबर खड़ी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवंगत के दशकर्म के लिए घर पहुंची सरकारी सहायता, सीएम सोरेन ने दिखाई संवेदनशीलता
विज्ञापन


मंत्री ने विद्यालय परिसर में ही नवनिर्माणाधीन बालिका छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार छात्राओं की हर शैक्षणिक जरूरत- किताबें, ड्रेस, हॉस्टल, स्कॉलरशिप और करियर गाइडेंस की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का उद्देश्य है कि छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर अपने घर-समाज और राज्य का नाम रोशन करें।

ये भी पढ़ें: हेमंत कैबिनेट ने 8900 शिक्षकों की बहाली पर लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट्स इनोवेशन योजना को भी मंजूरी

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे सामाजिक समानता और समावेशी विकास संभव है। आने वाले समय में ऐसे विद्यालयों और छात्रावासों की संख्या और गुणवत्ता में और सुधार लाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें