झारखंड के लोटवा बांध में डूबने से छह नाबालिगों की मौत की खबर है। घटना हजारीबाग जिले की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात युवा जिनकी उम्र 16-17 साल के बीच है, वह लोटवा बांध पर पिकनिक मनाने गए थे। वहां बांध में नहाने के दौरान छह किशोर डूब गए। पुलिस ने बताया कि अब तक पांच शव मिल चुके हैं। एक की तलाश जारी है। एसपी रतन छोटे ने बताया कि रांची से एक एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की गई है।
एक की तलाश जारी
राज्य के आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि नहाने के दौरान लोटवा बांध में छह स्कूल बच्चे डूब गए। पांच बच्चों के शव को निकाल लिया गया है, वहीं बाकी एक की तलाश जारी है। मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। डूबने वाले बच्चे का नाम रजनीश पांडेय, सुमित कुमार, मयंक कुमार, प्रवीण गोप, ईशान सिंह, शिवसागर हैं। सभी छात्र माउंट एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के छात्र थे और दो बाइकों पर सवार होकर लोटवा डैम घूमने पहुंचे थे।
हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
सीएम ने जताया दुख
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'हजारी बाग के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।'