फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : लोहरदगा में हालात में सुधार, आज से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Fri, 31 Jan 2020 09:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
विज्ञापन
लोहरदगा में हिंसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में लोहरदगा में 23 जनवरी को आयोजित जुलूस पर पथराव के बाद हुई हिंसा के चलते यहां उत्पन्न तनाव को देखते हुए पूरे लोहरदगा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यूग्रस्त लोहरदगा जिले में गुरुवार को दो चरणों में छह घंटे की ढील दी गई। इस दौरान स्थिति सामान्य बनी रही। हालात में सुधार के को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार से जिले में सभी सरकारी दफ्तर खोलने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आईजी नवीन कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 31 जनवरी को जिला और प्रखंड मुख्यालय स्थित तमाम सरकारी कार्यालय अपने निर्धारित समय से खुलेंगे। शनिवार से स्कूल-कॉलेज भी शुरू हो जाएगा।

आईजी ने बताया कि 23 जनवरी को सीएए समर्थक जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर अब तक 15 एफआईआर दर्ज हुई हैं और पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इसके अलावा 97 लोगों से बांड भरवाए गए हैं।

ड्रोन कैमरे से शहर और आसपास के इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को झारखंड पुलिस के अतिरिक्त बलों की लगभग 15 कंपनियां, 100 एसआई / इंस्पेक्टर और 15 डीएसपी अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए थे। शांति बनाए रखने के लिए जिले के तमाम स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


वहीं कर्फ्यू के कारण यहां तमाम सरकारी कार्यालय एवं बैंक बंद रहे। लोहरदगा से चलने वाली कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें