फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : रांची में हिंसक प्रदर्शनों के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, गृहसचिव ने जारी किया आदेश

Fri, 10 Jun 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, रांची

सार

रांची में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 11 जून को सुबह 6 बजे तक सभी इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में हिंसक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान पथराव और आगजनी की घटना हुई। रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 11 जून को सुबह 6 बजे तक सभी इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 

एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसीपी और पुलिसकर्मी घायल
प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। नागरिकों के घायल होने की भी सूचना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अपील
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "मुझे इस चिंताजनक घटना के बारे में जानकारी मिली..झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है..घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के और अपराध हो सकते हैं।"
विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।  झारखंड पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात की गई है। इलाके में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। 

रांची के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया, देर शाम तक छह घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से एक को गोली  लगी थी और उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

इससे पहले रांची के जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू किया और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस प्रशासन की ओर से राजधानी के मेन रोड पर जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई थी जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रशसन ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव शुरु कर दिया। 

पुलिस ने भीड़ को उग्र होता देख दस राउंड हवाई फायरिंग की। लेकिन प्रदर्शनकारी मेन रोड में उपद्रव मचाते रहे। रांची के पूरे मेन रोड में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें