फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चतरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 बारातियों की मौत

Thu, 26 Apr 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के चतरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 बारातियों की मौत हो गयी। सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया मोड़ के पास बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। इस घटना में कई बाराती घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इटखोरी थाना क्षेत्र के सीरिया गांव से सभी बाराती चतरा सदर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल 6 लोगों का इलाज रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल 20 लोग सवार थे। डॉक्टर्स का कहना है कि वाहन चालक और वाहन सवार सभी बाराती शराब के नशे में थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें