फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand HC: 10 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक को जमानत, पुलिस हिरासत से आरोपी को जबरन छुड़ाना का था आरोप

Wed, 25 Jan 2023 04:51 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

BJP MLA Dhulu Mahto: धनबाद जिले की बाघमारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ढुलू महतो इस मामले में पहले ही चार महीने की सजा काट चुके हैं। निचली अदालत ने 9 अक्टूबर, 2019 को महतो और चार अन्य को वसूली के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाने का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
BJP MLA Dhulu Mahto - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो को पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को जबरन छुड़ाने के मामले में जमानत दे दी है। इससे पहले, 10 वर्ष पुराने इस मामले में धनबाद के विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने निचली अदालत के विधायक और चार अन्य को 18 महीने जेल की सजा के आदेश को बरकरार रखा था।

विज्ञापन


धनबाद जिले की बाघमारा विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक ढुलू महतो इस मामले में पहले ही चार महीने की सजा काट चुके हैं। निचली अदालत ने 9 अक्टूबर, 2019 को महतो और उसके चार सहयोगियों को सरकारी सेवकों के कार्य में बाधा डालने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाने का दोषी ठहराया था। विधायक ने बाद में इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें