फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाजपा विधायक के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट तैयार

Thu, 05 Mar 2020 09:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
ढुल्लू महतो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है। न्यायमूर्ति एके चौधरी की पीठ ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार करते हुए विधायक ढुल्लू महतो को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


हाल के चुनाव में बाघमारा से कांग्रेस के प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने अदालत में अर्जी देकर ढुल्लू के निर्वाचन को चुनौती दी है। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ढुल्लू का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। इस बीच एक अन्य मामले में ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि बलात्कार से जुड़े इस मामले की सुनवाई रांची अदालत में स्थानांतरित करने की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने अदालत में अर्जी दी है। याचिका अधिवक्ता राजीव कुमार ने दाखिल की है।

उन्होंने बताया कि धनबाद की रहने वाली एक महिला ने विधायक ढुल्लू महतो पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। याचिका में इसी मामले को रांची अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है। कहा गया है कि विधायक ढुल्लू महतो का उस क्षेत्र में दबदबा है। ऐसे में इस मामले से जुड़े गवाहों को वह प्रभावित कर सकते हैं। महिला पर भी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। ढुल्लू महतो के खिलाफ 28 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन


इस बीच धनबाद में कथित मारपीट के एक अन्य मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से ढुल्लू को बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ ने उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें