फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बाड़े में कूदे 30 साल के युवक पर बाघ ने किया हमला, घटनास्थल पर मौत

Wed, 04 Mar 2020 02:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के जू में एक व्यक्ति बाघ के बाड़े में कूद गया। बाड़े में कूदे व्यक्ति को बाघ ने मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 साल का वसीम अंसारी नाम का एक युवक बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूद गया और वसीम बाघ की तरफ बढ़ने लगा। 

विज्ञापन


अपनी तरफ वसीम को आता देख बाघ ने वसीम पर हमला कर दिया। युवक के गर्दन पर बाघ के दांतों और पंजे के निशान मिले हैं। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। तीन महीने पहले ही वसीम की शादी हुई थी। बाद में दोनों की तलाक हो गई थी।

हादसे के देखकर मौके पर मौजूद लोग डर गए। एहतियात के तौर पर तुरंत सभी पर्यटकों को जू से बाहर निकाल दिया गया। जू में मौजूद लोगों में किसी ने हादसे का वीडियो बनाकर वायरस कर दिया। वसीम के दोस्त ने व्हाट्सएप वीडियो से उसकी पहचान की। सूचना मिलने के बाद मृतक के दोस्त और परिजन बिरसा जू पहुंचे।
विज्ञापन


शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी से पूरी घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को दिन में 10:20 बजे इस युवक को काउंटर पर देखा गया था। बिरसा जू में मौजद रहे पर्यटकों का कहना है कि आत्महत्या के ख्याल से ही यह युवक दीवार लांघकर गड्ढे में कूदा तथा खुद ही बाघ की ओर बढ़ गया। 

पुलिस तथा उद्यान के अधिकारियों ने बाघ को केज में बंद कर युवक का शव बाहर निकाला और उसके बाद दर्शकों के लिए जैविक उद्यान को पुनः खोल दिया गया। लेकिन भय व दहशत के कारण पर्यटकों की संख्या कम हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें