फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

Fri, 04 Jul 2025 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची

सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात एक अज्ञात नंबर (7903928578) से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब मंत्री दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने गए थे।
 
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी रात करीब 11:30 बजे एक अनजान नंबर (7903928578) से कॉल के जरिए दी गई। इस गंभीर मामले को लेकर मंत्री ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को लिखित शिकायत दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जब उन्हें धमकी मिली, उस वक्त वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा, "रात करीब 11:30 बजे मेरे मोबाइल पर किसी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी है।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हजारीबाग फायरिंग केस, आठ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैं सभी दलों के लोगों से मिलता हूं, यहां तक कि भाजपा नेताओं से भी। मैं सभी का सम्मान करता हूं। जिसने भी यह गंदा काम किया है, मुझे भरोसा है कि पुलिस उसे जल्द पकड़ लेगी।" एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें