फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिडीह में महिला की डायन बताकर पीट-पीट कर हत्या, केस दर्ज

Tue, 18 Aug 2020 01:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड में गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र में सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों ने डायन बताकर एक महिला की पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


गिरिडीह में खोरीमहुआ के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवीन कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभी इस सिलसिले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की गयी है क्योंकि मामले की गहन जांच की जा रही है।


मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की गांव के ही कुछ लोगों ने डायन बताकर पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक महिला अपने भाई के साथ ससुराल से लौट रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या का आरोप मुख्य रूप से जिस परिवार पर लगाया जा रहा है उसके साथ उसका पुराना झगड़ा है। जिसको डायन का नाम देकर अंजाम दिया है। सिंह ने बताया कि वह स्वयं क्षेत्र में रहकर मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


परिवारवालों के मुताबिक ये आपसी रंजिश है, ये झगड़ा पिछले कुछ सालों से चल रहा था। जिसे लेकर पड़ोस में ही रहने वाले लोगों ने महिला की हत्या कर दी। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें