फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

Tue, 18 Aug 2020 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 255 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

 

वहीं, सोमवार को संक्रमण के 843 नए मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,067 हो गई। राज्य के 24,067 संक्रमितों में से 15,348 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 8,464 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 16,682 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 843 संक्रमित पाए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें