फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मेधावी छात्रों को दिए 1.32 करोड़-लैपटॉप और मोबाइल फोन, पुरस्कार योजना को लेकर सीएम सोरेन ने कही ये बात

Mon, 27 Mar 2023 08:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, अगर बिहार, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से का कोई छात्र झारखंड के किसी भी स्कूल से टॉप करता है तो उसे राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
पुरस्कार वितरित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने एक पुरस्कार योजना शुरू की है जो मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के तहत कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष तीन रैंक हासिल करने वालों को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 3
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
'झारखंड के किसी भी स्कूल से टॉप करने वाले छात्र को किया जाएगा पुरस्कृत'
एक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, अगर बिहार, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से का कोई छात्र झारखंड के किसी भी स्कूल से टॉप करता है तो उसे राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के 68 रैंक धारकों के अलावा झारखंड ओलंपियाड के टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया। उनके बीच 1.32 करोड़ रुपये, लैपटॉप और मोबाइल फोन वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस ने बापू वाटिका में किया 'संकल्प सत्याग्रह', कहा- राहुल गांधी की मुखर आवाज से डरी भाजपा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुरस्कार वितरित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम हासिल करने वालों को तीन लाख रुपये का पुरस्कार
कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पहले स्थान पर रहने वालों को 3 लाख रुपये दिए गए,  दूसरे स्थान पर रहने वालों को 2 लाख रुपये और तीसरी रैंक प्राप्त करने वालों को 1 लाख रुपये दिए गए। उन्होंने कहा, 'सरकार बोर्ड परीक्षाओं के बाद मेधावी छात्रों के परिवारों के शुरुआती वित्तीय बोझ को कम करना चाहती है। इसलिए, हमने योजना शुरू की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें