फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की मदद में झारखंड सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपए

Fri, 21 Jun 2013 04:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई तबाही के बाद झारखंड सरकार ने उत्तराखंड को आपदा से निपटने के लिए तात्कालिक सहायता के रूप में पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


देर रात आपात बैठक कर प्रभावित लोगों को बचाने व राहत कार्य चलाने के लिए झारखंड से अविलंब हेलीकॉप्टर भी भेजने का निर्णय लिया है। वहां फंसे झारखंड के लोगों की सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने राजभवन में शाम में उच्चधिकारियों की आपात बैठक बुलायी और दिशा-निर्देश जारी किया।

मुख्य सचिव को निर्देश

राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने मुख्य सचिव को राज्य के लोगों के सुरक्षित बाहर निकालने व बचाव आदि के लिए उत्तराखंड के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर यथोचित प्रयास करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ अहमद ने इस आपदा में मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की उन्होंने वहां फंसे लोगों, विशेषकर झारखंड के लोगों की सुरक्षा, बचाव एवं चिकित्सा आदि के प्रति चिंता जतायी है। साथ ही पीड़ित परिवारों से धैर्य से काम लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें