फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर के 64 लोग उत्तराखंड में फंसे

Thu, 20 Jun 2013 03:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ के बाद धीरे-धीरे यह आंकड़े सामने आ रहे हैं कि किस-किस प्रदेश से कितने लोग वहां फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के भी 64 लोग उत्तराखंड में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


साकची गरमनाला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से ही 55 लोगों की टोली चार धाम की यात्रा पर गयी है। ये पूरी टोली उत्तराखंड में फंस गई है।

उन सभी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे लोग किसी तरह बूथ से फोन कर रहे हैं।

टोली में 45 श्रद्धालु और मंदिर के 10 पुजारी व कर्मचारी हैं ठाकुरबाड़ी मंदिर के बाबा भक्ति सर्वस्य भारती ने बताया कि सभी लोग 11 जून को उत्कल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे।

अभी वे लोग जानकी चोटी पर फंसे हैं वहां से कोई भी चालक गाड़ी ले जाने को तैयार नहीं है। उन लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है क्योंकि इस समय चोटी पर सभी प्रकार के खाने पीने का सामान बहुत मंहगा बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें