फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : सरकार ने पुलिस से लॉकडाउन की घोषणा करने वाले फर्जी ट्वीट पर केस दर्ज करने को कहा

Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रांची

सार

झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। माननीय सीएम @HemantSorenJMM के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट एक फर्जी पोस्ट है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राज्य में लॉकडाउन की घोषणा का एक फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किए जाने के बाद पुलिस से मामला दर्ज करने को कहा है।

विज्ञापन

 

झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। माननीय सीएम @HemantSorenJMM के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट एक फर्जी पोस्ट है। यह दोहराया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।



झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर झारखंड पुलिस को एफआईआर दर्ज करने, बदमाशों की पहचान करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नकली स्क्रीनशॉट के अनुसार कहा गया कि सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल स्पष्ट रूप से 6 दिसंबर से 1 जनवरी तक ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें