झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त एलईडी स्टडी सोलर लैंप देने की घोषणा की है। इसकी मंजूरी मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दी गई। सरकार ने छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत के लिए इसका ऐलान किया है।
इसके अलावा सरकार ने 20 अन्य योजनाओं पर भी मुहर लगाई। इसके बारे में कैबिनेट सचिव सुरेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि इसके लिए ऊर्जा विभाग को 32 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।