फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बोकारो स्टील प्लांट में लीकेज के कारण लगी आग, इन क्षेत्रों को बड़ा नुकसान

Fri, 30 Jun 2023 10:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सभी कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। घटना रात के 11 बजे गर्म धातु के लिकेज की वजह से घटी। सेल अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय यूनिट के आसपास कोई भी कार्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बोकारो स्टील प्लांट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की स्टील पिघलने की ईकाई में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।और आग पर काबू पाने में लगभग पांच घंटे लग गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन


बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने कहा कि एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) 2 के कस्टर 2 के टुंडिश 3 में धातु के लिकेज की सूचना मिली, जिसके कारण आग लगी। फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई है, किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। घटना रात के 11 बजे गर्म धातु के लिकेज की वजह से घटी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इकाई में पूर्ण उत्पादन फिर से शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं। आग के कारण उत्पादन के अनुमानित नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सेल अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय यूनिट में कोई भी कार्मचारी मौजूद नहीं था। दस हजार एकड़ से अधिक में फैले पूरे प्लांट में लगभग 1,000 कर्मचारी तैनात हैं। आग लगने से एसएमएस-2 की टुंडिश कार और कैस्टर 2 के बड़े हिस्से जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें