फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए लड़ा जा रहा', असम CM का दावा

Sat, 02 Nov 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि दावा किया कि राज्य के कुछ इलाकों में हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने हिंदुओं से सनातन की रक्षा करने की अपील की। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, "यह विधानसभा चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए है। हम हिंदू हैं, हम हिंदू थे और हम हिंदू रहेंगे। अब सनातन को बचाने के लिए एकजुट होने का समय आ गया है।" उन्होंने दावा किया कि झारखंड के कुछ इलाकों में हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। सीएम सरमा ने कहा, "हिंदुओं ने भारत की रक्षा की है। हमें जय श्री राम का नारा लगाने के लिए एकजुट होना चाहिए।" बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें