मुठभेड़ में फिलहाल किसी के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सुबह से ही सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है।
झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के गोमिया ब्लॉक के गिंदौनिया जंगल में भारी बारिश के बीच अभी भी गोलीबारी जारी है।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में फिलहाल किसी के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि झुमरा पहाड़ी इलाके में 12 से 14 माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बल का संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हथियारों की बरामदगी की जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही दी जाएगी।