झारखंड के बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि एक महिला भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2015 में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर महतो ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
झारखंड स्थित धनबाद जिले की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। धनबाद कोर्ट के न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा घटना का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाने के चलते आरोपी ढुलू महतो को बरी किया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त लोक अभियोजक समित प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि शिकायतकर्ता मामले में मुकर गया। गौरतलब है कि एक महिला भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2015 में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर महतो ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर महतो के खिलाफ चार अक्टूबर, 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, मामले में उनका बयान 15 फरवरी, 2020 को दर्ज किया गया था।